महासमुंद

महासमुंद : दो दिन से जमकर हो रही बारिश, नदी, नालों तालाबों का बढ़ा जलस्तर,किसानों के चेहरे पर भी खुशी ।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम मेहरबान है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगह बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बन नए सिस्टम के कारण राज्य में बारिश हो रही है। इसका सिस्टम का असर 24 जुलाई तक रहने की संभावना है। महासमुंद और राजधानी में भी अच्छी बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।महासमुंद में सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन और रात में भी होती रही। रुक-

रुक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही किसान चिंतित थे कि अभी तक जमकर बारिश नहीं हुई है खेत मे रोपाई कैसे करेंगे कुछ किसान तो वैकल्पिक व्यवस्था करके अपने खेतों में पानी ले जा रहे थे और ऐसे में जमकर हुई बारिश से किसानों के लिए राहत है और वे आगे अपने खेत में आसानी से बोआई और रोपाई कर सकते है । लगातार बारिश के कारण उमस से राहत भी मिली वहीं, कई इलाकों में जल भराव भी हो गया है। क्षेत्र के नदी, नालों तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन भी प्रभावित होता नजर आ रहा है। और आज भी दिन भर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम