पंचांग

दैनिक राशिफल 24 जुलाई, बुधवार जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – पं.रामाचार्य जी महाराज

24/07/2024
मेष :- भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक -3, 8
आज आप अपने पसन्दीदा कार्यों में काफी व्यस्त हो सकते हैं। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने का प्रयास करेगा। नये लोगों के बीच काम करने के अवसर मिलेंगे।वृषभ :- भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 5,8
आज आपको कुछ कठिन काम अकेले करने पड़ सकते हैं। व्यापारिक कारण से किसी सहयोगी से झगड़ा हो सकता है। सन्तान की अवहेलना न करें। आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा। दिखावे के लिये आप अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं।मिथुन:- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक 1,7
इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबारियों को काफी लाभ होगा। घर में सम्बन्धियों का आना-जाना लगा रहेगा। दोपहर के बाद आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन से विवाह की चर्चा हो सकती है।कर्क :- भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक – 5, 9
दिन की शुरुआत थोड़ी नकारात्मक रहेगी। सिरदर्द और थकान के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजनेस में जोखिम भरे कार्य न करें। दोपहर के बाद थोड़ा हल्कापन महसूस करेंगे। खर्चों में सन्तुलन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जॉब में सहयोगियों को नाराज न करें।सिंह :- भाग्यशील रंग – सुनहरा, भाग्यशील अंक – 3, 10
उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा है। परिवार में कोई पारम्परिक उत्सव हो सकता है। छात्र प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें। आज घर पर वेबसीरीज या साहित्य में सक्रिय हो सकते हैं।कन्या :- भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक – 1,5
कार्यक्षेत्र में आप मन लगाकर काम करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। कुछ लोग आपके विश्वास को तोड़ सकते हैं। इससे आप मानसिक रूप से कुछ अशान्त महसूस करेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ होगा।तूला :- भाग्यशील रंग – नारंगी, भाग्यशील अंक – 3, 10
नये विचारों और योजनाओं से प्रभावित रहेंगे। दूर की यात्राओं के लिये दिन अच्छा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बदलते मौसम को लेकर सिरदर्द और बुखार की समस्या होगी। जीवनसाथी के लिये आप कुछ उपहार खरीद सकते हैं।वृश्चिक :- भाग्यशील रंग सुनहरा, भाग्यशील अंक – 5, 7
मित्र के व्यवहार से आप आनन्दित रहेंगे। मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय-व्यय में सन्तुलन बनाकर रखें। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी।धनु:- भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक -7, 9
कृषि कार्यों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई सार्थक निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। जीवनसाथी की सलाह से काम करना हितकर होगा।मकर :- भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 2, 9
विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियाँ आ सकती है। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। नयी परियोजनाओं में काम करने का विचार बनायें। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्मान दें। गुस्से में आपके काम बिगड़ सकते हैं।कुंभ :- भाग्यशील रंग – आसमानी, भाग्यशील अंक 1,8
दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ रहेगी। भरोसेमन्द व्यक्तियों का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती हैं। बुद्धिमान लोगों का परामर्श लेना हितकर होगा।मीन :- भाग्यशील रंग नारंगी, भाग्यशील अंक 3,6
कई दिनों से जो काम रुका हुआ था वो आज बन सकता है। नये करियर को लेकर जो प्लानिंग आप कर रहे हैं उसे साकार करने के लिये समय उत्तम है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। विश्वासघाती लोगों से आपको दूरी बना लेनी चाहिये। दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहना उचित नहीं है। की

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन