पंचांग

पंचांग दैनिक राशिफल 23 जुलाई, मंगलवार जानिए कैसा रहेगा आज का दिन – पं.रामाचार्य जी महाराज

मेष :- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 8
आज आप काफी सुखद अनुभव का आनन्द लेंगे। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें। कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

वृषभ :- भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक – 3
कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। व्यवसाय में आकस्मिक धन हानि झेलनी पड़ सकती है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म से अरुचि हो अकती है। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगायें

मिथुन :- भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 4
मन में कई तरह के विचार एक साथ आयेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जायेंगे। ध्यान और योग के प्रति रुचि जागृत होगी।

कर्क :- भाग्यशील रंग – काला, भाग्यशील अंक – 5
आपके रुके हुए कार्य गतिशील होने की सम्भावना है। लेपटॉप व मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आँखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। नयी तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा।

सिंह :- भाग्यशील रंग – बैंगनी, भाग्यशील अंक – 8
आपको जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अचल सम्पत्ति की खरीदी का विचार मन में आयेगा। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या :- भाग्यशील रंग – नारंगी, भाग्यशील अंक – 1
आपकी दिनचर्या कुछ अव्यवस्थित हो सकती है। बच्चे माता-पिता के आदेश का सख्ती से पालन करें। दोपहर के बाद का समय आपके लिये बहुत सुखद रहने वाला है। आप लम्बी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। अटके हुये धन का लाभ आपको मिलेगा।

तुला :- भाग्यशील रंग – मैरुन, भाग्यशील अंक – 7
कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को धन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अपनी कमियों को लेकर थोड़े कुंठित हो सकते हैं। अहंकारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक :- भाग्यशील रंग – सफेद, भाग्यशील अंक – 9
आज आपकी बातों से कुछ परिजन नाराज हो सकते हैं। दूरस्थ स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे। नया व्यवसाय आप शुरु कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी।

धनु :- भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 2
आपकी लोग काफी प्रशंसा करेंगे। घर का माहौल सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। शाम के समय आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर:- भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक – 8
कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। परिवार में सब आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाँथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी।

कुंभ :- भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 5
दिन की शुरुआत थोड़ी उबाऊ हो सकती है। किन्तु व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें।

मीन :- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 3
स्वार्थी लोग आपका भावनात्मक शोषण कर सकते हैं। लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। पहले की गयी गलती का दुष्परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सरकारी मामलों में लापरवाही न करें।

रामाचार्य जी महाराज
(श्री धाम वृंदावन)
मो.8865094160

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
तुमगांव में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न पद्मश्री हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस 27 जून को बरपेलाडीही मे निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी कि रथयात्रा यात्रा आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान गियर बदले, हौसले नहीं: अमित अग्रवाल की तीसरी एडवेंचरस यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 44 स्कूल बसों की सघन जांच की ग... पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जिला स्तरीय ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हुआ आ... श्री श्री विश्वनाथ मंदिर दूधिपाली में 22 जून को महादेव जी का जलाभिषेक,रुद्राभिषेक एवं हरिनाम संकीर्त... कपसाखूंटा मे वन भूमि पर ग्रामीणों का कब्ज़ा, वन विभाग की अनदेखी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर ग्राम बिरकोनी के 5 और ग्राम बड़गांव के एक रेत भण्डारण अन...