पंचांग

दैनिक राशिफल मंगलवार ,16 जुलाई 2024,जानिए क्या कहते हैं पंडित रामाचार्य जी महाराज

मेष :- ( चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 7
मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सोशल मीडिया में आपके नये मित्र बन सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। शाम के समय आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा।

वृषभ :- ( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्यशील रंग – लाल, भाग्यशील अंक – 7
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को ख्याति मिल सकती है। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकी बढ़ेगी। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे।

मिथुन :- ( का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
भाग्यशील रंग – बैंगनी, भाग्यशील अंक – 4, 7
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किन्तु परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके अनुकूल हो जायेंगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क :- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्यशील रंग मैरुन, भाग्यशील अंक – 8, 9
आपका मनोबल बढ़ा बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग- विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे।

सिंह :- ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भाग्यशील रंग – बैंगनी, भाग्यशील अंक – 7
नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख- साधनों का आनन्द उठायेंगे। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों के प्रति काफी गम्भीर रहेंगे। परिजनों के साथ आप महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या :- ( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भाग्यशील रंग – नारंगी, भाग्यशील अंक – 5
कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिये बाजार जा सकते हैं। नकारात्मक लोगों की संगत आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में काफी ध्यान देना चाहिये। रुका हुआ काम आपको परेशान करेगा।

तुला :- ( रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्यशील रंग – मैरुन, भाग्यशील अंक – 7
उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। शेयर मार्केट आदि से आपको उत्तम लाभ मिल सकता है। ज्यादा सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बड़े बुजुर्गों से आपकी मत भिन्नता दूर होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

वृश्चिक :- ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाग्यशील रंग- सफेद, भाग्यशील अंक – 9
परोपकार के कार्यों में धन खर्च करेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी नये काम की योजना बना सकते हैं। सहकर्मियों के बीच आपसी तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपेक्षित कार्य के समय से पूरे न होने से थोड़े उदास हो सकते

धनु :- ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 6
धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। ससुराल पक्ष से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। सन्तान के भविष्य की चिन्ता दूर होगी।

मकर 🙁 भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक – 6
सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। माङ्ग्लिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य समस्याओं का समाधान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। माता-पिता से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

कुम्भ :- ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 4
कारोबार में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। महिलाओं के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को काफी महत्व देंगे।

मीन :- ( दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 1
आज आपको परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। अपने महत्वपूर्ण सामानों को सँभाल कर रखें। रुके हुये कार्यों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। व्यर्थ के झगड़ों के कारण आपका व्यवहार खराब हो सकता है। गुप्त साधनाओं के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है।

रामाचार्य जी महाराज
(श्री धाम वृंदावन)
मो. 8865094160

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन