
मेष :- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 2, 7
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के बीच आपकी पहचान बनेगी। व्यापार में धैर्य से काम लेने के कारण बड़ा लाभ मिल सकता है। बीमार लोगों के रोग मुक्ति की सम्भावना है। जॉब में मनोवान्छित उन्नति मिल सकती है।
वृषभ :- भाग्यशील रंग – गुलाबी, भाग्यशील अंक – 3, 5
आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर असहजता दूर होगी। सन्तान के करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च शिक्षा में अच्छी सम्भावना मिल सकती है। नये सम्बन्धों का भरपूर लाभ उठायेंगे। अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर पायेंगे।
मिथुन :- भाग्यशील रंग – भूरा, भाग्यशील अंक 3, 9
व्यवसाय में लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है। हृदय रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आयेगा। व्यर्थ के तनाव से स्वयं को दूर रखेंसरकारी कार्यों में अवरोध आयेगा।
कर्क :- भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 3, 8
अनावश्यक मामलों में पड़ने से आपका समय बर्बाद हो सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्यों से भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। मनःस्थिति थोड़ी विचलित रहेगी। कब्ज की समस्या हो सकती है। दूर की यात्रा आज न करें तो हितकर होगा।
सिंह :- भाग्यशील रंग आसमानी, भाग्यशील अंक – 7
पू समाज के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने के कारण आप के ऊपर लोग काफी विश्वास करेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना अवश्य बना लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा।
कन्या :- भाग्यशील रंग – नीला, भाग्यशील अंक – 1, 5
सरकारी कार्यों में कुछ अवरोध आयेगा लेकिन उसे सम्भाल लेंगे। जीवनशैली में भोग-विलास की अधिकता रहेगी। आपके वाक चातुर्य से लोग प्रभावित होंगे लेकिन झूठ न बोलें। धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
तूला :- भाग्यशील रंग – सुनहरा, भाग्यशील अंक – 2,7
आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन जन आपको हानि पहुँचा सकते हैं।
वृश्चिक :- भाग्यशील रंग – दूधिया, भाग्यशील अंक – 2, 9
आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नयी परियोजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।
धनु :- भाग्यशील रंग – पीला, भाग्यशील अंक – 9, 12
अपने व्यक्तिगत जीवन में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। भावुक होकर किसी पर भरोसा न करें। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। पहले लिये गये निर्णय आपको बदलने पड़ सकते ।
मकर :- भाग्यशील रंग आसमानी, भाग्यशील अंक- 10
व्यापार में नये समझौते करने पड़ सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे। पूजा-पाठ में मन नहीं लगेगा। बुरी संगत के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।
कुंभ :- भाग्यशील रंग – हरा, भाग्यशील अंक – 4, 7
कार्यक्षेत्र में जो रुकावटें आ रही थी वो दूर होंगी। आज गूढ विषयों का अध्ययन करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी।
मीन :- भाग्यशील रंग नीला, भाग्यशील अंक – 7,9
परिवार और कामकाज में असन्तुलन जैसी स्थिति रहेगी। बिना पूछे किसी को सलाह न दें वरना अपयश झेलना पड़ सकता है। पार्टनर्स मौके पर आपको धोखा दे सकते हैं। किसी उलझे हुये मामले को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्त्रियों को यूरिन संक्रमण जैसी समस्या हो सकती है।
पंडित सियाराम दुबे
Mo.8865094160