गढ़फुलझर

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़फुलझर मे योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न ।

आज 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर गढ़ फुलझर मे योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे मुख्य शिक्षक श्री प्रवीण पसायत जी की अगुवाई मे व्यायाम एवं योग का सुंदर प्रदर्शन किया गया ।अनुलोम विलोम भ्रामारी सहित कई प्रकार के आसन व्यायाम सम्मिलित किया गया इस अवसर पर श्री जसवीर सिंह जटाल जी श्री कमलचंद प्रधान जी श्रीमती भारती प्रधान श्री श्यामलाल पांडे प्रधानाचार्य श्री गिरिजाशंकर त्रिपाठी श्री छेदिराम बंजारा श्री अशोक सांडे श्री खिरौद यादव श्री ललित दास कु.अंजली प्रधान कु. डिलेश्वरी बर्गे श्री पुरंदर साव कु.रसना पांडे कु.भारती मांझी कु.मेधा साहू…… पालको मे श्री रमाकांत प्रधान श्री अक्षय साहू श्री विक्रांत साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही

श्री कमलचंद प्रधान जी ने बच्चों को….योग का महत्व बताते कहा कि योग से मन सात्विक विचारों से परिपूर्ण होता ही है साथ ही निरोग और स्वस्थ रहने का सबसे सरल उपाय भी है योग केवल योग दिवस के लिए ही नही बल्कि जीवन पर्यंत आत्मसात करने की प्रेरणा देता है । योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। इस शब्द का अर्थ ही ‘योग’ या भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है
अंत मे प्रधानाचार्य श्री गिरिजाशंकर त्रिपाठी जी ने इस अवसर पर पधारे समिति के सभी सदस्यों का गणमान्य नागरिको का आभार प्रदर्शन किया ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम