महासमुंद

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल हुए शामिल

योग हमारे संस्कृति का हिस्सा

योग से तन और मन रहता है स्वस्थ

दशम जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन मंगल भवन में

महासमुन्द 21 जून 2024/ आज दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व मांगलिक अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विभिन्न मुद्राओं में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर
विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने भी योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज पूरा विश्व योग कर रहा है ।हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि वही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि योग करें और निरोग रहे। प्रतिदिन योग के लिए 40 मिनट का समय दें। इससे तन और मन दोनों स्वथ रहता है। आज पूरा विश्व योग अपना रहा है और उसे अपने जीवन में निरंतर अपनाने की आवश्यकता है।

इस इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री लक्ष्मण पटेल,पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, पवन पटेल, पार्षद श्री देवीचंद राठी, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा,वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक,स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम