महासमुंद

महासमुंद : शिक्षा सत्र के पूर्व छात्रावास और आश्रमों में उचित साफ़-सफाई एवं उचित प्रबंधन के निर्देश

महासमुंद
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद के द्वारा संचालित छात्रावास और आश्रमों के अधिक्षको की समीक्षा बैठक आज 7 जून को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गयी, जिसमें नए सत्र के प्रारंभ के पूर्व छात्रावास और आश्रमों में उचित साफ़-सफाई एवं उचित प्रबंधन के सम्बन्ध में सहायक आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए |
इस संबंध में आज दोपहर 12 बजे आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य के सभी जिलो के सहायक आयुक्त, मंडल संयोजक एवं अधिक्षको की समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से आयोजित की गयी थी जिसमें महासमुंद जिले से विभाग का पूरा अमला जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक में उपस्थित हुआ | विभाग के आयुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा के द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की समीक्षा की गयी जिसमें वनाधिकार,विशेष पिछड़ी जनजाति,पीएम-जनमन आदि विषयो पर चर्चा की गयी साथ ही मुख्य बिंदु छात्रावास और आश्रम में नए सत्र प्रारंभ होने के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी |उनके द्वारा सभी छात्रावास और आश्रमों में साफ़-सफाई, पानी-बिजली के मरम्मत कार्य, लघु मरम्मत कार्यो को सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही सहायक आयुक्त एवं मंडल संयोजको को सभी छात्रावास और आश्रम में सतत निरिक्षण के लिए कहा गया |
आयुक्त के द्वारा समीक्षा के उपरांत सहायक आयुक्त शिल्पा साय के द्वारा जिले में संचालित छात्रावास और आश्रमों के अधीक्षकों से उचित प्रबंधन के विषय में चर्चा की गयी, साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि किसी भी संस्था में कोई अप्रिय घटना होती है या अधीक्षक के द्वारा कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं किया जाता और लापरवाही बरती जाती है, तो तत्काल उसके ऊपर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी | सभी संस्थाओ सत्र प्रारंभ होने पर नियमानुसार स्वीकृत सीटो के विरुद्ध मेरिट के आधार पर भर्ती करने, सभी संस्थाओ में अधिकारीयों एवं अन्य महत्वपूर्ण संपर्क दूरभाष नम्बरों को अद्यतन कर, वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण सम्बन्धी निर्देश भी दिए गए |

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम