Uncategorized

तेंदूपत्ता तोडने गई महिला को हाथी ने कुचला कुछ लोग बाल बाल बचे ।

धमतरी। तेज गर्मी शुरू होते ही तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम भी शुरू हो जाता है। जिसके चलते जंगलों में ग्रामीण तेंदूपत्ता की तोड़ाई करने जाते हैं। धमतरी जिले के जंगलों में लगातार हाथियों का आना जाना बना रहता है। उनकी मौजूदगी के चलते कोई भी अप्रिय घटना होने की स्थिति बनी रहती है। ऐसे ही आज एक घटना घटित हुई है, जहा तेंदूपत्ता तोडने गई एक महिला को हाथी ने कुचल कर मार डााला।

बताया गया कि केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकाल निवासी सुरेखाबाई पति कीर्तन सूर्यवंशी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने कक्ष क्रमांक 108 डोकाल के जंगल गई हुई थी। इस दौरान उनके साथ और भी ग्रामीण मौजूद थे और तेंदूपत्ता की तोड़ाई कर रहे थे। तभी अचानक कांकेर तरफ से एक हाथी पहुंचा और आतंक मचाते हुए सुरेखाबाई की जान ले ली।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप सिंह और वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। केरेगांव रेंजर ओंकार सिन्हा ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम आज से शुरू हो गया है। डोकाल के दंपत्ति तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गए हुए थे। इसी दौरान कांकेर तरफ से आया एक हाथी ने सुरेखा बाई को अपनी चपेट में ले लिया जिसकी मौत हो गई। और बाकी लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई । पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तात्कालिक सहायता राशि 25000 परिजनों को दी जाएगी। इसके बाद प्रकरण बनाकर मुआवजा भी दिया जायेगा। जंगल में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम