महासमुंद

दिव्यांग सुरजो, काश्मीरी और 80़ आयु के रोजन बी ने”दिव्यांग मतदाता रथ“ की सुविधा का लाभ लेकर अपने मताधिकार का किया प्रयोग*

महासमुंद / लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन आयोग की अनुकरणीय पहल पर अतिसंवेदनशील लोगों तक पहुंचकर मतदान देने की प्रक्रिया सहज बनाने जिले में ”दिव्यांग मतदाता रथ“ चलाया जा रहा है। दिव्यांगों एवं 80़ आयु के वृद्धजन मतदाताओं द्वारा मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए ”दिव्यांग मतदाता रथ“ की सुविधा का पूरी तरह लाभ लिया जा रहा है तथा मतदाताओं द्वारा मतदान पश्चात वापस उनके आवास स्थल तक भी पहुंचाया जा रहा है। 32 वर्षीय दिव्यांग मतदाता सुरजो यादव, 35 वर्षीय दिव्यांग मतदाता काश्मीरी अली ने बताया कि प्रशासन की इस सुविधा से उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी हुई। वे हर बार स्वयं ट्रायसायकल के माध्यम से मतदान केन्द्र तक पहुंचती थी। 80 वर्षीय मतदाता रोजन बी ने बताया कि इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिक उम्र के कारण शारीरिक थकान के चलते मतदान केन्द्र तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। मुझे दिव्यांग मतदाता रथ की सुविधा मिलने से मताधिकार का उपयोग कर मैं काफी खुश हूं।
उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभाओं में यह दिव्यांग रथ विधानसभा मुख्यालय जनपद पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कुल 21 वाहन की सुविधा दी गई है। दिव्यांग एवं वृद्धजन मतदाताओं द्वारा 1950 नम्बर पर फोन लगाकर अपने आवास पर बुला सकते है तथा मतदान केन्द्र तक सुगमता से पहुंचकर मतदान करने के उपरांत अपने आवास में सकुशल वापस हो सकते है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम