महासमुंद

पहली बार मतदान कर प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई*

महासमुंद / पहली बार मतदान करने 18 प्लस आयु वर्ग के क्लब पारा निवासी युवा मतदाता प्राची मिश्रा बेहद खुश नजर आई। प्राची मिश्रा ने उत्साह के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाणिज्य भवन में वे सुबह से मतदान करने पहुंची थी। प्राची ने कहा कि यहां मतदान केंद्र का साज सज्जा देखकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। और पहली बार अपने मत का प्रयोग करना सुखद अनुभव है उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया, कूलर, पानी की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा और अपने जैसे युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम