छत्तीसगढ़

मैनपाट महोत्सव में कत्थक नृत्यांगना अश्वीका साव का भब्य प्रस्तुती

परशुराम कैवर्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन मैनपाट महोत्सव दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया था जिसमें लखनऊ घराने की एकल कथक नृत्यांगना अश्वीका साव को उनकी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के लिए सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन अंबिकापुर के अतिरिक्त कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव ने इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले अश्वीका साव दिनांक 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित सिरपुर महोत्सव के मंच पर कथक नृत्य प्रस्तुती दे चुकी हैं।
अश्वीका साव वर्तमान में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं और डीपीएस एनटीपीसी, कोरबा में अध्यनरत हैं। कम उम्र में ही कथक नृत्य में उनकी परिपक्वता, भावाभिनय और लयबद्ध प्रस्तुति ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया।
अश्वीका साव बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के प्रति समर्पित रही हैं। निरंतर साधना और गुरुजनों के आशीर्वाद से उन्होंने इस विधा में अद्भुत निपुणता हासिल की है। विद्यालयीन स्तर से लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ;दुबई, थाईलैंड, मलेशियाद्धमंचों तक उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि अनेक प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम भी रौशन किया है।
अश्वीका साव बचपन से ही कत्थक नृत्य में रुचि रखती है और अपने कत्थक गुरु श्री ऱ़ंजीत नायक ेसे नियमित कत्थक के लखनऊ घराने से प्रशिक्षण ले रही है। उनकी माता डी ए भी पब्लीक स्कुल में शिक्षिका हैं और पिता जी निजी संस्था में कार्यरत हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त