महासमुंद

महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव


महासमुंद: जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम सभाओं में आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, अनुसूचित जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन तथा आजीविका संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य
विशेष रूप से अनुसूचित जनजातीय परिवारों के लिए प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत –ग्रामीण क्षेत्रों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना कर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना,युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना,आजीविका संवर्धन हेतु समूह आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना
एवं ग्राम स्तर पर सामाजिक भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित करना है। जिले में ऐसे 308 ग्राम है जहां आया अभियान चलाया जाएगा श्री नंदनवार ने बताया कि इस अभियान से अनुसूचित जनजातीय वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता देने तैयार हुए।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम