महासमुंद

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर ग्राम बिरकोनी के 5 और ग्राम बड़गांव के एक रेत भण्डारण अनुज्ञा निरस्त

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बिरकोनी के 5 और ग्राम बड़गांव के एक रेत भण्डारण अनुज्ञा को निरस्त किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम का उल्लंघन पाये जाने पर ग्राम बिरकोनी में सौरभ चन्द्राकर के नाम पर रेत भण्डारण हेतु स्वीकृत क्षमता 10000 टन के अनुज्ञा को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह दामोदर चन्द्राकर को क्षमता 10000 टन, प्रकाश चन्द्राकर को क्षमता 10000 टन, ग्राम बरबसपुर में श्रीमती भुनेश्वरी निषाद को क्षमता 10000 टन, अमित चन्द्राकर को क्षमता 4000 टन एवं ग्राम बड़गांव में विनोद अग्रवाल के पक्ष में क्षमता 10000 टन हेतु स्वीकृत खनिज साधारण रेत के कुल 06 अस्थाई भण्डारण अनुज्ञा को निरस्त किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम