Uncategorized

पटेवा : OTP बताते ही खाते से कट गए डेढ़ लाख रुपये , अज्ञात नंबर से आया कॉल

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल कला के एक व्यक्ति से 1 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की खबर सामने आई है. बताया गया की प्रार्थी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर फोन-पे में पैसे डाल रहा हूँ कहकर OTP बताने को कहा. OTP बताने पर खाते से डेढ़ लाख रूपये कट गए. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

लेखराम दीवान पिता धनऊ दीवान निवासी ग्राम बरेकेल कला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है की 4 अगस्त को उसके फोन पर एक नंबर से फोन आया है और कहा कि मैं आपके फोन-पे पर पैसा डाल रहा हूं ओ.टी.पी. बताना. लेखराम ने ओ.टी.पी. बता दिया. उसके बाद उसके खाते से 1,50,000 रुपये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा झलप से कट गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम