छत्तीसगढ़

जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता, सुचारू रूप से किया जा रहा है वितरण

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचने किया अपील

महासमुंद / वर्तमान में महासमुंद जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता सामान्य है एवं सुचारू रूप से जारी है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि जिले में आईओसीएल कंपनी के 35, बीपीसीएल कंपनी के 29 एवं एचपीसीलए के 40 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित है। जिसमें आई.ओ.सी.एल. कंपनी के 35 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 15 के.एल. एवं डीजल 28 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 270 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 240 के.एल. उपलब्ध है, जो कि पेट्रोल 15 दिवस हेतु एवं डीजल 8 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बी.पी.सी.एल. कंपनी के 29 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 29 के.एल. एवं डीजल 57 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जा रहा है, उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 225 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 278 के.एल. उपलब्ध है जो कि पेट्रोल 8 दिवस हेतु एवं डीजल 5 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसी प्रकार एच.पी.सी.एल. कंपनी के 40 ऑयल वितरकों द्वारा जिले में प्रतिदिन पेट्रोल 42 के.एल. एवं डीजल 58 के.एल. का दैनिक विक्रय किया जाता है, जिले में उक्त कंपनी के पास वर्तमान में पेट्रोल का स्टॉक 312 के.एल. एवं डीजल का स्टॉक 365 के. एल. उपलब्ध है जो कि पेट्रोल एवं डीजल 7 दिवस हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जिले में दैनिक पेट्रोल की खपत 86 के. एल. के विरुद्ध 807 के. एल. का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 9 दिन हेतु पर्याप्त है। वहीं जिले में दैनिक डीजल की खपत 143 के.एल. के विरुद्ध 883 के. एल. का स्टॉक मौजूद है जो कि जिले में लगभग 6 दिन हेतु पर्याप्त है। इस प्रकार जिले में मांग एवं दैनिक खपत अनुसार पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्ध है एवं ऑयल कंपनी द्वारा सतत उपलब्धता सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिले में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
प्रभारी खाद्य अधिकारी श्री ध्रुव ने बताया कि शासन एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता के संबंध में प्रतिदिन समस्त गैस एजेंसियों से दैनिक रिपोर्ट विभाग द्वारा प्राप्त किया जा रहा है। गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा जिले में गैस सिलेण्डर की बुकिंग अनुरूप सुचारू रूप से डिलीवरी में संचालित है व किसी प्रकार की बाधा नहीं है। सप्लाई प्लांट से किसी प्रकार की स्टॉक उपलब्धता में समस्या नहीं है। गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले में लगभग प्रतिदिन औसतन 1378 सिलेण्डरों की डिलीवरी की जा रही है तथा 14 मई की स्थिति में गैस एजेंसियों के पास लगभग 1716 सिलेण्डरों का ओपनिंग स्टॉक उपलब्ध था एवं उक्त तिथि को 2454 सिलेण्डर सप्लाई प्लांट से सप्लाई कराया गया है, इस प्रकार 14 मई की स्थिति में कुल 4170 सिलेण्डरों का स्टॉक गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में गैस सिलेण्डर की मांग अनुसार सुचारू रूप से उपलब्धता एवं वितरण जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों से अपील की गई है कि पेट्रोल, डीजल एवं गैसों में कमी संबंधी भ्रम/अपवाहों को ध्यान न दें तथा भ्रम में आकर अनावश्यक लाईन में लगने अथवा घरों में अनावश्यक पेट्रोल, डीजल एवं गैस का स्टॉक जमा करने की आवश्यकता नहीं है एवं आवश्यकता पड़ने पर ही पेट्रोल, डीजल एवं गैस प्राप्त करें। पेट्रोल एवं गैस की कमी संबंधी भ्रामक खबर एवं अफवाह फैलाने पर कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय मीडिया एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की उपलब्धता, सुचारू रूप से किया जा रहा है वितरण 17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन