महासमुंद

कलेक्टर ने किया गढ़फूलझर का औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन की तैयारियों का लिया जायजा

सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश


महासमुंद :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा ग्राम गढ़फूलझर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को ग्राम का दौरा किया। कलेक्टर द्वारा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने के लिए निरंतर विभिन्न स्थलों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फूल झर का औचक निरीक्षण किया और सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणाओं और मांगपत्रों के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें अधोसंरचना निर्माण कार्य, चौपाल निर्माण, सामुदायिक शौचालय, उद्यान विकास कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण,सर्वजन उपयोगी मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। कलेक्टर ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, तहसीलदार श्री के. के. साहू, जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीयूष ठाकुर, एसडीओ आरईएस बसना श्री नयन प्रधान, श्री आंचल चन्द्राकर, श्री सुवर्धन प्रधान, श्री हरजिन्दर सिंह, श्री मुखंदिर सिंह, श्री सत्यराज सेवानी एवं श्री इन्द्रजीत मेहर भी उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन