छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार मन कुरैशी की हॉरर फ़िल्म सुकवा 10 जनवरी को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

बिलासपुर। गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव, जिन्होंने पूर्व में हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण किया है इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर “सुकवा” फिल्म का निर्माण किया है। जो 10 जनवरी 2025 से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

फिल्म के प्रोड्यूसर/डायरेक्टर एवं कलाकारों ने मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर इस फिल्म के पटकथा के बारे में जानकारी मीडिया में साझा की।

उन्होंने बताया कि फिल्म “सुकवा” एक लोक कथा पर आधारित है। जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई है एवं पटकथा संवाद मनोज वर्मा का है, यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों को उजागर करती, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को दर्शाती, और अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पर आधारित है।

मनोज वर्मा बताते हैं की फिल्म में भूत प्रेत भी हैं लेकिन फिल्म हॉरर नहीं है, हंसी मजाक से भरपूर और एक संदेश देती हुई फिल्म “सुकवा” जिसमें सुपरस्टार मन कुरेशी, दीक्षा जायसवाल प्रदेश की जानी-मानी लोग गायिका एवं एनएसडी दिल्ली से पास आउट गरिमा दिवाकर इसमें मुख्य रोल में दिखाई देंगे, इनके साथ-साथ प्रदेश के सभी जाने – माने कलाकार पुष्पेंद्र सिंह, विनय अम्बस्ट, क्रांति दीक्षित, अंजलि चौहान मनोज जोशी शीतल शर्मा उपासना वैष्णव और कॉमेडियन के रूप में विख्यात संजय महानंद, हेमलाल कौशल, पप्पू चंद्राकर, संतोष निषाद, सेवक यादव, ओकार चौहान प्रमुख रूप से हैं।

फिल्म मे प्रसिद्ध Youtuber ओमी स्टाइलो भी हैं जिन्होंने फिल्म में महत्व जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है, फिल्म जिसका संगीत आज पूरे छत्तीसगढ़ में छाया हुआ है “रानी के फुन्द्रा ला” जिसके यूट्यूब पर आज लगभग 10 मिलियन भी हो चुके हैं जिस पर लगभग डेढ़ लाख रील बन चुकी है आज गांव-गांव और शहर शहर शादियों में छठी बरी में हर जगह यह गाना वायरल हो चुका है ऐसे गीतों के संगीतकार सुनील सोनी ने संगीत दिया है, फ़िल्म में एक गीत बॉलीवुड के मशहुर गायक उदित नारायण एवं सोमी सैलेश द्वारा गया गया है, साथ ही इसमें सुनील सोनी के साथ अलका चंद्राकर, अनुपम मिश्रा, कंचन जोशी मिथिलेश्वरी सेन, मोनिका वर्मा, श्रद्धा मंडल ने अपनी आवाज में दी है।

फिल्म की शूटिंग बस्तर क्षेत्र के भानु प्रतापपुर के निकट भानबेड़ा और कुर्री गांव में हुई है साथ ही अभनपुर के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुई है इस फिल्म में ग्राफिक्स का भी काफी इस्तेमाल हुआ है जिसे प्रवीर कुमार दास ने किया है और वीएफएक्स के लिए जो शूटिंग रायपुर में हुई है। फिल्म के संपादक तुलेन्द्र पटेल हैं ऑडियोग्राफी स्वप्निल स्टूडियो के प्रबोध रंजन साहु जी की है रिकॉर्डिस्ट नूतन सिन्हा है, फिल्म के गीतकार ओंकार सिंह चौहान मनोज वर्मा सुनील सोनी दास मनोहर हैं।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम