बसना

कुदारीबाहरा (बसना): मुर्गीयों को जहर देकर मारा है कहकर की डंडे से मारपीट थाने में मामला दर्ज

कुदारीबाहरा : बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारीबाहरा में तुमने मेरी मुर्गीयों को जहर देकर मार दिया है कहते हुए लकड़ी के डंडे से मारपीट करने के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कुदारीबाहरा निवासी बाल मुकुंद सिदार 21 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे रोजी मजदूरी कर अपने घर वापस जा रहा था. वैष्णव मंदिर के पास पहुंचा था. 

तभी सामने की ओर से किर्तन बरिहा आया और तुमने मेरी मुर्गीयों को जहर देकर मार दिया है कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से बाल मुकुंद के कमर, पीठ व सिर में मार दिया व गाली देते हुए वहां से भाग गया. मारपीट करने से बाल मुकुंद को चोंट लगी व सिर से खुन निकलने लगा.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी किर्तन बरिहा के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम