छत्तीसगढ़

खेत में रोपाई करते आकाशीय बिजली की चपेट में आयीं 9 महिलाएं, 2 की मौत

जसपुर : जसपुर जिले में खेत में धान की रोपाई करने के दौरान शुक्रवार दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने से 9 महिलाएं इसके चपेट में आ गईं. इस दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं, 7 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई।

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ में खेत में धान की रोपाई के दौरान झमाझम बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से 9 महिलाएं झुलस गईं. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तमता में भर्ती किया गया, और वहां से गंभीर हालत में 7 महिलाओं को सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया गया।

सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 25 वर्षीय श्रद्धा यादव और 20 वर्षीय राखी पैंकरा की मौत हो गई. तीन अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया.घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय प्रशासन ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

पत्थलगांव के SDM आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दौरान अचानक आकाशीय बिजली की दो बार गड़गड़ाहट हुई, जिससे यह हादसा हुआ.मुआवजा प्रकरण तैयार कर परिजनों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा.पत्थलगांव के BMO डॉ. जेम्स मिंज ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और बाकी घायलों को सघन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम