महासमुंद

महासमुन्द : कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कारवाई आवारा पशुओं को सड़क से हटाया जा रहा

महासमुन्द :महासमुंद कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर त्वरित अमल की जा रही है. आवारा पशुओं को सड़क से हटाने की कारवाई नगरीय निकायों में प्रारंभ कर दी गई है. बसना, सरायपाली, बागबाहरा, महासमुंद सहित नगरी निकायों में कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई संबंधित सीएमओ के नेतृत्व में की जा रही है. ज्ञात है कि कलेक्टर ने पदभार सम्हालते ही सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को खदेड़ने के निर्देश दिए थे. आज उन्होंने समय सीमा की बैठक में भी उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने कहा. जिसका असर दिखाई दे रहा है. पशु मालिकों को भी समझाइश दी जा रही है और आवारा पशुओं को मुख्य सड़क से खदेड़ा जा रहा है. साथ ही काँजी हॉउस में रखने की तैयारी भी की जा रही है.
कलेक्टर ने आज समय सीमा की बैठक मे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़कों पर मवेशियों के जमवाड़ा को रोकने के लिए ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ग्राम पंचायतों के द्वारा नामजद ड्यूटी लगाकर पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही नगरी निकाय में भी नामजद ड्यूटी लगा कर पेट्रोलिंग की जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि मवेशियों के सड़क में रहने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, माननीय हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों की जिम्मेदारी तय की गयी है, इसे गंभीरता से लेते हुए पेट्रोलिंग सूनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आवारा घूम रहे हैं मवेशियों पर रेडियम और पट्टी लगाया जाए ताकि उनके मालिकों को भी संज्ञान में लेकर उनसे जानकारी ली जाए। श्री लंगेह ने कहा कि ऐसे मामले में जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित हो ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम