Uncategorized

दो गांवों में हाथियों के दलों ने मचाया उत्पात , ग्रामीण को कुचलकर मार डाला,फसलों को किया बर्बाद

बलरामपुर। जिले में हाथियों के दलों का उत्पात जारी है, जिसने दो अलग-अलग स्थानों पर हाहाकार मचा दिया है. रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के बगरा गांव में हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला और एक व्यक्ति को घायल कर दिया है. वाड्रफनगर रेंज के रजखेता गांव में बड़े क्षेत्रफल में लगे धान की फसल को 40 हाथियों के दल ने बर्बाद कर दिया है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है और वे रतजगा करने को मजबूर है.

जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के बगरा गांव निवासी राजा सिंह (उम्र 45 वर्ष) अपने दोस्त लक्ष्मण सिंह (उम्र 50 वर्ष) के साथ किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे. इसी बीच दोनों का सामना हाथियों के दल से हो गया. जिसके बाद राजा राम सिंह को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला. वहीं लक्ष्मण सिंह किसी प्रकार अपनी जान बचाकर हाथियों के चंगुल से भाग निकाला जो घायल अवस्था में गांव की ओर पहुंचा था. मामले की सूचना के बाद वन विभाग ने उसे रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जहां घायल का इलाज जारी है.

वहीं वादक नगर के राजकीयता ग्राम में 40 हाथियों के दल ने रात में जमकर उत्पाद मचाया है. हाथियों ने खेतों में लगे किसानों की धान की फसल को नष्ट कर दिया. जिससे किसान काफी भयभीत हैं. वन विभाग नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की बात कर रहा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम