Uncategorized

कोल्ड ड्रिंक में गांजा मिलाकर 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हैदराबाद में गैंगरेप की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लड़कों ने 12 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप किया. डरी सहमी बच्ची ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया. मगर जब घरवालों को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में उनको बताया.

दिल को झकझोर देने वाली ये वारदात हैदराबाद के मेडचल की है. विनायकनगर के रहने वाले दो लड़के नरेश और विजय अपने कॉमन फ्रेंड के जरिए काचीगुडा के एक इलाके की रहने वाली लड़की के संपर्क में आए थे. लड़की के पिता की 3 साल पहले मौत हो चुकी है. उसकी मां नौकरानी का काम करती है

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से लड़की ने चौथी क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. नरेश और विजय ने दोस्ती करने के बाद बहला-फुसलाकर उसे अपने जाल में फंसाया. इसके बाद बालाजी उर्फ बाली और हथ्या नाइक को उसका मोबाइल नंबर दे दिया. इसके बाद लड़की को बहला-फुसलाकर विनायकनगर ले गया और उसके साथ गैंगरेप किया

फिर विजय कुमार और हथ्या नाइक ने भी उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद थम्सअप में गांजा मिलाकर पिलाया और उसको विनायकनगर की झाड़ियों में ले गए. वहां एक झोपड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया. डरी सहमी लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया. मगर जब परिवार को पता चला कि नाबालिग बेटी 5 महीने की गर्भवती है तो उनके होश उड़ गए.

इसके बाद लड़की ने दर्द भरी दास्तान सुनाई. फिर पीड़ित परिवार की की तहरीर और नाबालिग के बयान पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. 29 जून को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया. जांच और पूछताछ में पता चला है कि ये सभी नशे (गांजा) के आदी हैं.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम