Uncategorized

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

कवर्धा । कबीरधाम जिले में दुखद घटना घटी है. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. देर शाम जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई. इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला दशरंगपुर चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, दशरंगपुर गांव में गुरुवार की शाम दो बच्चे तालाब नहाने गए थे. इस दौरान अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तभी पास के तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार उम्र करीब 12 वर्ष है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम