महासमुंद

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सतत कार्रवाई जारी 860 कट्टा धान जप्त

महासमुंद // जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बीती रात एवं आज अलग अलग प्रकरण में कुल 860 कट्टा धान जप्त की गई है।

आज तहसील सरायपाली के ग्राम चिउराकूटा में ओड़िशा से अवैध रूप से परिवहन कर डंप किए गए 70 कट्टा धान को जब्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया गया।
इसी क्रम में बीती रात कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम नर्रा में 200 कट्टा धान जब्त किया गया।
वहीं तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम बहमनी में गोयल ट्रेडर्स के गोदाम में 600 कट्टा धान का अवैध भंडारण पाया गया। उक्त धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया है।
संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी सतत एवं कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम