Uncategorizedबसना

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन द्वारा एक दिवसीय बंद का आव्हान


बसना थाना,एस.डी.एम कार्यालय, व्यापारी संघ को सौपा गया ज्ञापन

बसना : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या कर दी गई। पत्रकार की हत्या के विरोध एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को गंभीरता से शासन को लेने के संबंध में बसना पत्रकार संघ द्वारा 5 जनवरी दिन रविवार बसना नगर पूरे समय के लिए बंद का आह्वान किया गया है।जिसका संपूर्ण व्यापारी एकता मंच इलेक्ट्रिकल, कपड़ा,ज्वेलर्स हार्डवेयर,मोबाइल, बर्तन ,किराना , फैंसी बसना के संपूर्ण व्यापारिक संगठनों द्वारा नगर बंद का पूर्ण समर्थन किया गया । आगे बसना थाना प्रभारी एवं एस.डी.एम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया जहाँ एक दिवसीय बसना बंद को समर्थन की सहमति बनी। साथ ही यूनियन द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गयी ,जिसमे यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष केशव साव ,जिला महासचिव सुखदेव वैष्णव,जिला उपाध्यक्ष नारायण दुबे,नरेंद्र यादव,कुलदीप दुबे,बसन्त साहू,गोवर्धन नंदे,जीत यादव ,रूपानंद साव आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles