गरियाबंद

स्टार्ट-अप को नई दिशा देने के उद्देश्य से ISBM विश्वविद्यालय में 17 फरवरी को विशेष कार्यशाला

छुरा। ISBM University में 17 फरवरी 2026 को “स्टार्ट-अप के लिए प्रभावी सेल्स एवं मार्केटिंग रणनीतियाँ” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा सेमिनार हॉल में किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं नव उद्यमियों को आधुनिक सेल्स एवं मार्केटिंग कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, कुलसचिव, IIC के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं अतिथि विशेषज्ञों में श्री भोलेशंकर जायसवाल (पार्षद, नगर पंचायत, छुरा), श्री चंचल सिन्हा (स्वामी, चंचल ट्रेडर्स, मुख्य बाजार, छुरा), श्री दिनेश सचदेवा (स्वामी, सुपर मार्केट, छुरा), श्री शांतनु सिन्हा (जय श्री साईं ट्रेडर्स, छुरा), श्री पवन सिन्हा (पवन फूड्स, छुरा), श्री राजेश यादव (जय श्री कृष्णा फ्लाई ऐश ब्रिक्स, औद्योगिक क्षेत्र), श्री कोमल साहू (कोमल ट्रॉली, गरियाबंद), श्री हेमचंद यादव (स्थानीय उद्यमी, छुरा) तथा श्री प्रीतम कुमार साहू (इंडस्ट्रियल स्कूल एवं साहू फर्नीचर वर्कशॉप, छुरा) शामिल हैं।
कार्यशाला के दौरान इंटरैक्टिव सत्र, रियल-टाइम केस स्टडी, लाइव पिच प्रैक्टिस, नेटवर्किंग अवसर, ग्राहक मनोविज्ञान एवं इवेंट मार्केटिंग रणनीतियों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह पहल युवाओं में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यशाला क्षेत्र में स्टार्ट-अप संस्कृति को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
अप्रैल से जून तक खाद्यान्न का एकमुश्त भंडारण व वितरण, कलेक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी गैस एजेंसी एवं होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जप्त आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त