महासमुंद

अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में अवैध सागौन परिवहन करते हुए महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त

Mahasamund/ महासमुंद वनमंडल में अवैध वनोपज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे सघन गश्ती अभियान के अंतर्गत, वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय के कुशल मार्गदर्शन एवं उपवनमंडलाधिकारी श्री गोविंद सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान महासमुंद वनमंडल के बागबहारा परिक्षेत्र अंतर्गत उड़ीसा सीमा पर स्थित अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में जाँच के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए एक महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक RJ 19 H 5254 (राजस्थान पंजीकृत) को रोका गया।

वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत ट्रांजिट पास आम की लकड़ी के परिवहन हेतु जारी पाया गया, जो कि फॉरेस्ट ऑफिसर, पेंड्रूथी सेक्शन, विशाखापट्टनम रेंज द्वारा निर्गत था। ट्रांजिट पास के अनुसार वाहन में आम चिरान 300 नग (3.12 घनमीटर) परिवहन किया जाना दर्शाया गया था।

संदेह के आधार पर वाहन की गहन जाँच करने पर यह पाया गया कि आम चिरान के नीचे 1.85 घनमीटर सागौन चिरान को योजनाबद्ध रूप से छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।

उक्त अवैध सागौन चिरान सहित वाहन को अंतर्राज्यीय वनोपज जाँचनाका टेमरी में विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में वन अपराध क्रमांक 22663/05 दिनांक 09.02.2026 पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अवैध सागौन परिवहन में प्रयुक्त वाहन को राजसात किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

इस सफल कार्रवाई में बागबहारा परिक्षेत्र अधिकारी श्री लोकनाथ ध्रुव, डिप्टी रेंजर श्री दुलार सिन्हा, फॉरेस्ट गार्ड श्री खेमराज साहू सहित जाँचनाका टेमरी में पदस्थ कर्मचारियों की सतर्कता एवं तत्परता सराहनीय रही।

वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं सतत कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम