छत्तीसगढ़

आईएसबीएम युनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, फार्मेसी विभाग द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा मुंह का कैंसर- डां. नेताम

छुरा|| आईएसबीएम युनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, फार्मेसी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय  जागरूकता कार्यक्रम  किया गया ।

आईएसबीएम विश्वविद्यालय के  कुलपति डॉ.आनंद महलवार जी के निर्देशानुसार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा के चिकित्साधिकारी में पदस्थ डॉ. राहुल नेताम जी द्वारा पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न कैंसर के प्रकार एवं उपचार एवं बचाव पर सब विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया गया, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लिए वी.आई.ए. , टेस्ट ब्रेस्ट कैंसर के लिए बीएसई (BSE) टेस्ट जरूर करवाना चाहिए और पुरुषों को पीएसए टेस्ट करवाना चाहिए।
ओरल कैंसर के लिए चार उंगलियों को मुंह में डालकर टेस्ट किया जा सकता है , यूरिन का बार-बार रुक आना प्रॉस्टैगैल्डिंग कैंसर हो सकता है।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता डां. बिस्वास ने बताया कि 2022 में भारत में कैंसर के अनुमानित 1.46 मिलियन नए मामले सामने आए। प्रति 100,000 लोगों पर 100.4 की दर से यह बीमारी फैल रही है। इसका मतलब है कि जीवनकाल में लगभग हर 9 में से 1 व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम का संयोजक सुश्री प्रतिभा जयसवाल थी

हमारे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखतः रूप से फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, राजेन्द्र कुमार साहू, अश्वनी कुमार साहू, डां. ओमप्रकाश साहू, प्रतिभा जायसवाल, विकास साहू , डॉली यदु , सभी लैब इंचार्ज का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. शुभाषिस विश्वास, अकादमिक डीन डाँ. एन. के. स्वामी सभी ने फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग किया जाएगा।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम