बसना

सरस्वती शिशु मंदिर बड़ेडाभा में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन

बड़ेडाभा (बसना) /सरस्वती शिशु मंदिर बड़ेडामा (बसना) में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाँव के शहीद मेजर गगनदीप सामुदायिक शेड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा गाँव वृन्दावन धाम की तरह कृष्णमय हो उठा। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर  आधारित आकर्षक झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाल श्रीकृष्ण, भारतमाता, ओम एवं सरस्वती माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – श्री मोक्ष प्रधानजी (सदस्य, जिला पंचायत महासमुन्द) अध्यक्षता श्रीमती सुलोचना सागर (सरपंच ग्राम पंचा. बड़ेडाभा) विशेष अतिथि – श्रीमती डिलेश्वरी निराला (अध्यछत, जनपद पंचायत बसना) श्री खोलबाहरा निराला (विधायक प्रतिनिधि) श्री राधेश्याम नाग (उप-सरपंच), श्री रमेश भोई, श्री मिलापराम निराला जी के गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री दयानंद पाण्डे (संयोजक विद्यालय समिति) के द्वारा उपस्थित अतिथियों को झांकी का दर्शन करवाया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा श्रीकृष्ण की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

मुख्य अतिथि श्री मोक्ष प्रधान द्वारा अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर दिए जा रहे शिक्षा की सराहना किया गया। कार्यक्रम में राधाकृष्ण, रासलीला रुकमणी विवाह कंसवध, वामन अवतार, अभिवन्द्र, वध जैसी झांकियों ने दर्शकों का मन्‌ मोह लिया । भैया बहिनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने भी खूब सराहना पाई ।

कार्यक्रम में समिति संयोजक दयानंद पाण्डे, अध्यक्ष भागीरथी दास, सुन्दरलाल पटेल, नेमीचंद पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, दयानिधि पटेल, मनोहर पाण्डे, निर्मल पटेल आदि सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी आचार्य/ दीदियों उपस्थित रहे । अंत में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री बसंत कुमार चौहान जी द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य श्री भूषण चन्द्र पटेल, श्रीमती उमा पटेल श्री कुलेश डड़सेना, श्री हेतलाल पटेल जी द्वारा किया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम