बसना

बसना : भालुपतेरा में अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराने व पिलाने का मामला दर्ज, एक युवक गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भालूपतेरा में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 1 जुलाई 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भालूपतेरा में बसना-जगदीशपुर रोड किनारे एक व्यक्ति शराब पिलाने की अवैध गतिविधि चला रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ पुलिस को देखकर मौके पर शराब पी रहे लोग भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक बंजारा पिता जगदीश बंजारा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम खेमड़ा, थाना बसना बताया। तथा आरोपी ने शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस के द्वारा  मौके से 2 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी और 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, को जब्त कर सीलबंद किया गया।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम