महासमुंद

जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 44 स्कूल बसों की सघन जांच की गई

44 स्कूल बसों की सघन जांच की गई

आज दिनांक 22/06/2025 को जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में आने वाले बसना, सरायपाली क्षेत्र के 44 स्कूल बसों की जांच की गई, जांच में 04 बसों में कमी पाए जाने पर 6500/ शमन शुल्क वसूल किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित सभी चालकों का शुगर,बी पी और आंखो की जांच किया गया ।
साथ ही सभी स्कूल बसों को बताया गया कि बस चालक एवं परिचालक दोनों को वाहन संचालन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर तत्काल फस्टेड बॉक्स, अग्निशमन एवं इमरजेंसी डोर का उपयोग करने बतलाया गया। इसके अलावा स्कूली बसों में आने जाने वाले बच्चों को चढ़ते एवं उतरते समय हमेशा सावधानी के साथ बच्चों उतारने व चढ़ाने बताया गया। साथ ही स्कूली बसों के संचालन के दौरान किसी प्रकार का शराब सेवन नहीं व नशे की हालत में वाहन नही चलाने और हमेशा यातायात नियमों का पालन करने समझाया गया।
उक्त स्कूल बस भौतिक परीक्षण शिविर कार्यक्रम में परिवहन कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कुमार ध्रुव, रामभरोसा निर्मलकर , हेमचंद कंवर लखन पटेल , मेघू राम उपस्थित रहे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन