छत्तीसगढ़

11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाया, गांव वालों ने प्रशानिक अधिकारीयों को मंदिर के अंदर जाने से रोका

सक्ति : जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में अंधविश्वास का मामला सामने आया है। जिसमें एक 16 वर्ष की 11 वी की छात्रा आरुषि चौहान ने अपनी जीभ को काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, छात्रा खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं पुलिस वालों को गांव के लोगो ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है ।

मिलीं जानकारी अनुसार, आज सोमवार की सुबह 7 बजे वह घर के पास तालाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी। छात्रा ने एक पेज में नोट भी लिखा है कि “काकरों आवाज नहीं आना चाहिए, गाड़ी या आदमी काकरो नहीं” और दूसरे पेज में लिखा कि ” अगर मैं उठ जहा तो सब के मर्डर हो जाहि, चाहे मोर पापा या मम्मी या कोई अधिकारी समझ में नहीं आ रहा है आप सभी का”” वही मंदिर के अंदर ही दरवाजे को बंद कर भक्ति साधना में लीन हो गई है 2 दिनों तक दरवाजा बंद लीन हो गई है।

घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया गया वही गांव के लोगो ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया अस्पताल लेजाने की बात को माता पिता ने साफ इनकार कर दिया है। वही।108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है।

  एसडीओपी सुमित गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और SDM तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी ने समझाने की कोशिश की है मगर माता पिता का कहना है कि मान्यता है और बच्ची स्वस्थ है कुछ नहीं हुआ है उसे कही लेजाने नहीं दी गई है,पंचनामा तैयार किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
सिरपुर महोत्सव में कथक नृत्यांगना अश्विका साव का सम्मान कलचुरी रत्न सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश सिन्हा धान खरीदी: किसानों के हित में अतिरिक्त दो दिवस 5 और 6 फरवरी को होगी धान खरीदी मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का बजट - प्रकाश सिन्हा लफंदी ( राजिम) के ओमप्रकाश साहू को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर आईआईसी–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में नवाचार प्रदर्शनी कार्यक्रम–2026 का भव्य आयोजन सम्पन्न माधव साव बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, संगठन को मिलेगी नई मजबूती मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ