छत्तीसगढ़

ट्रक और कार में हुई जोरदार भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कार में फंसे दो लोग

कोरबा – जिले के नेशनल हाईवे-130 बी पर लमना के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप घायल हो गया है। वहीं कार में दो लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बांगो पुलिस थाना के अंतर्गत अंबिकापुर मार्ग पर लमना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ है। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर होने के बाद किसी एक वाहन की टैंक फटने से दोनों वाहन में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन