महासमुंद

रेत के अवैध भंडारण पर राजस्व और पुलिस विभाग की कार्यवाही 2 ट्रक और 1 चैन माउन्टन जप्त

महासमुंद/ जिला प्रशासन के निर्देश पर रेत के अवैध भंडारन एवं परिवहन के मामले में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2 ट्रक और एक चैन माउन्टन जप्त किया गया है। तहसीलदार श्रीधर पंडा ने बताया कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर ग्राम बिरकोनी मे शासकीय खसरे मे भंडारन एरिया के सीमा के बाहर अवैध तरीके से रेत का भंडारन किया गया था। मौके पर परिवहन करते 2 ट्रक पकड़ी गई है। जिसे तुमगांव थाना मे सुपुर्द किया गया है।साथ ही एक चैन माउन्टन भी मौके पर पकड़ा गया। जिसे मौके पर ही सील किया गया है। आज शाम को हुई कार्रवाई में राजस्व और पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की है।
अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है की गत दिवस जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने समीक्षा बैठक के दौरान अवैध रेत उत्खनन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी,महासमुंद श्री उमेश साहू ने रेत के अवैध भंडारण के निरीक्षण के लिए राजस्व निरीक्षकों के नेतृत्व में पटवारी की टीम गठित कर रिर्पोट देने के निर्देश दिए थे। कारवाई के दौरान राजस्व टीम प्रभारी तहसीलदार श्रीधर पण्डा, नायब तहसीलदार , श्री मोहित अमिला, टी आई शरद दुबे सहित पटवारी और खनिज विभाग की टीम मौजूद थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम