महासमुंद

महासमुंद : झलप-पटेवा में सर्विस रोड़ बना अवैध पार्किंग का अड्डा, हादसों से जा रही लोगों की जान

महासमुंद : जिले में होने वाले सड़क हादसे नही थम रहे हैं। आये दिन दुर्घटना से किसी ना किसी मौत हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन दुर्घटनाओं में कमी लाने में नाकाम है।

महासमुंद जिले के झलप पटेवा में आये दिन हादसे होने की खबर आते रहती है, यहां से गुजरी नेशनल हाइवे 53 पर बने सर्विस रोड़ में लोगों ने अपने अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है। यहां तक की कई लोग यहां अपनी दुकानें भी लगा रहे हैं। कार्यवाही के आभाव में यह अतिक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोग सर्विस रोड़ का उपयोग नही कर पा रहे हैं। और जिले के लोग भारी भरकम टोल देकर भी यहाँ खुद को सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं। तो कई लोग दर्दनाक हादसे की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं।

यहाँ लागातार हादसे होने के बावजूद प्रशासन और टोल वसूलने वाली कंपनी सोई हुई है। जबकि जिले के छुईपाली टोल प्लाजा में निःशुल्क टोल की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए टेंट लगाकर प्रदर्शन स्थल बनाया गया था तो अचानक ही, प्रशासन को लोगों की चिंता होने लगी और दुर्घटना की संभावना जताते हुए तत्काल प्रदर्शन स्थल हटाने हेतु प्रशासन द्वारा कार्यवाही किया गया। जबकि आये दिन झलप पटेवा में हादसे होने से जान गवाने के बाद भी प्रशासन को लोगों की चिंता नही हो रही है।

झलप पटेवा के सर्विस रोड़ में आप आसानी से लोगों को पूरी तरह से सड़क जाम कर अपना निजी काम करते देख सकते हैं, यहां तक की ऑटो डील का कार्य भी सड़कों पर गाड़ियां सजाकर किया जा रहा है, प्रशासन मौन है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम