बसना

बसना : रक्षाबंधन मनाने जा रहे बाइक सवार सड़क हादसे में घायल

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जलकोट के पास भंवरपुर रोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए. तीनों रक्षाबंधन मनाने परसकोल से दुधीपाली जा रहे थे।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अगस्त को ग्राम परसकोल (भंवरपुर) निवासी भुनेश्वर सिदार पिता शंकरलाल सिदार (28), रेशम सिदार पिता बैधनाथ सिदार (27) और सुजाता सिदार पति रेशम सिदार (25) मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्र. CG06 GE 4395 में ग्राम दुधीपाली रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे. मोटर सायकल को भुनेश्वर सिदार चला रहा था।

सुबह करीबन 10:40 बजे ग्राम जलकोट के पास सामने भंवरपुर मोड़ तरफ से आ रही सेलेरियो कार क्र. CG13 AW 2856 के चालक ने अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए. उन्हें डायल 112 वाहन से ईलाज कराने सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम