रायपुर

मतदाता जागरूकता के लिए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की अनुकरणीय पहल

स्याही लगी उंगली दिखाने पर इलाज में 30 प्रतिशत की होगी बचत

स्वास्थ्य जांच, कंसल्टेशन पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी बिलिंग में मिलेगी प्राथमिकता

मतदान तिथि से लेकर 12 मई तक मिलेगी यह विशेष लाभ

हॉस्पिटल प्रबंधन ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा इस आशय का पत्र

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मतदाता जागरुकता के लिए इस अनुकरणीय पहल को सराहा

रायपुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करते हुए जिले के प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने सराहनीय पहल की है। 07 मई को मतदान करने वाले नागरिकों को उंगली पर स्याही का निशान दिखाने पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय बताया है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ अखिल ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने इस ऑफर से अवगत कराया। हॉस्पिटल द्वारा मतदान तिथि 07 मई को वोट देने वाले मतदाताओं और उनके परिवारजनों को सभी प्रकार के स्वास्थ्य जांच में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही ओपीडी फिजिशियन कंसल्टेशन में भी 30 प्रतिशत की छूट हॉस्पिटल द्वारा दी जाएगी। जिससे लोग अधिक से अधिक वोट करने के लिए प्रेरित हांेगे। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए और नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु यह पहल की गई है। हॉस्पिटल द्वारा मतदान के दिन से 12 मई तक रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं के लिए निःशुल्क एंबुलेंस पिकअप की सुविधा भी रहेगी। इसके साथ ही उन्हें ओपीडी बिलिंग में भी प्राथमिकता मिलेगी जिससे मतदान करने वाले नागरिकों को प्रतीक्षा नही करना पड़ेगा। मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह स्कीम लागू की जा रही है जो 07 मई से 12 मई 2024 तक उपलब्ध रहेगी। प्रबंधन द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को इस आशय का पत्र भी सौंपा गया है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन