महासमुंद

कलेक्टर ने किया बडगांव में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण अनुज्ञा को निरस्त

समाचार

महासमुंद 18 जून 2025//कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ग्राम बडगांव में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण के जांच के पश्चात श्री कुशल साहू के अनुज्ञा को निरस्त कर दिया है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा आज ग्राम बड़गांव के खसरा नं. 3791/3. 3791/4, 3791/5 कुल रकबा 0.18 हे. क्षेत्र में श्री कुशल साहू के पक्ष में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण अनुज्ञा का जांच किया गया। जांच में अनुज्ञप्तिधारी द्वारा छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के नियम 14 (दो-क), (नौ) (एक), (नौ) सात (ग) (सोलह) एवं नियम 4 (तीन) का उल्लंघन किया जाना पाया गया ।

छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 में निहित शर्तों का उल्लंघन किये जाने के कारण कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा श्री कुशल साहू के पक्ष में ग्राम बड़गांव के खसरा नं. 3791/3, 3791/4, 3791/5 कुल रकबा 0.18 हे. क्षेत्र में स्वीकृत अस्थाई भण्डारण को निरस्त किया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम