बसना

शासकीय हाई स्कूल कुदारीबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद दुबे द्वारा किया गया ध्वजारोहण ।

बसना : हाई स्कूल कुदारीबाहरा में 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 77 वर्ष पूरा होने के साथ ही 78 वें स्वतंत्रता दिवस हाई स्कूल प्रांगण में मनाया गया ।समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष हाई स्कूल कुदारीबाहरा श्री दुर्गा प्रसाद दुबे द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे और परेड की सलामी ली गयी ।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि भरतसिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।


समारोह में प्राइमर स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र छात्राएँ भी शामिल रहे नगर भ्रमण के पश्चात  छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर हाई स्कूल प्रिंसिपल दुर्योधन साव,गजानंद भोई, रामसिंह नाग,महेश बाघ,लोकनाथ साव,बृजलाल यादव,ख़िरसागर साव,वीरसिंह नाग,पदमिनी ठाकुर,मीना तिर्की,मनिसा ध्रुव,प्रेमलाल मांझी, कुंजबिहारी साव, गोपी साव,महेशराम साव एवं समस्त पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे ।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम