बसना

बसना : खेत में मेढ़ की सफाई कार्य करते समय स्टे तार से बिजली करंट लगने से मौत

बसना : बसना थाना अंतर्गत ग्राम भदरपाली में खेत के मेढ़ की राफा से सफाई करते स्टे तार के संपर्क में आने से बिजली की करंट एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

बसना पुलिस ने बताया कि ग्राम भदरपाली के मनकी के दादर खार में दयाराम जगत पिता नैनसिंह जगत उम्र 48 वर्ष अपनी पत्नी बद्रिका जगत के साथ अपने खेत मे धान की फोड़ाई कर रोपाई करने गए थे। जहां अपने ही बगल के दूसरे खेत मे उसकी पत्नी धान की फोड़ाई कर रोपाई कार्य कर रही थी। जबकि दयाराम जगत अपने ही खेत की मेढ़ को राफा से सफाई करते आ रहा था।

इसी दौरान लगभग दोपहर 3 से 3:30 मेढ़ की सफाई करते हुए फिसल गया जिससे कारण खेत के बोरवेल के लगे बिजली खंभे के स्टे तार को सहारे के लिए पकड़ लिया। जिसमें की विधुत का करेंट प्रभावित हो रहा था। स्टे तार को जैसे ही हाथ लगाया वो करंट से चिपक गया। बगल के दूसरे खेत से उसकी पत्नी बचाने के दौड़ी और बांस के डंडे से अलग करने का प्रयास किया लेकिन उस बांस के डंडे करंट प्रभावित होने के कारण बचा नही पायी और दयाराम जगत की मौके पर मौत हो गयी।

घटना की सूचना बसना थाने को दी गई जिस पर बसना पुलिस तत्काल मौके पर भदरपाली पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम