Uncategorized

जानें क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे,फ़्रेंडशिप डे इस दिन ।

अगस्‍त का महीना कल से शुरू हो चुका है. इस महीने में दोस्‍तों को सबसे ज्‍यादा इंतजार फ्रेंडशिप डे का रहता है. हालांकि UN ने आधिकारिक रूप से फ्रेंडशिप डे की तारीख 30 जुलाई तय की हुई है, लेकिन भारत समेत तमाम देशों में International Friendship Day हर साल अगस्‍त के महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. ये दिन सच्‍ची दोस्‍ती का जश्‍न मनाने का दिन है. इस बार Friendship Day 4 अगस्‍त को मनाया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और ये अगस्‍त के पहले रविवार को ही क्‍यों मनाया जाता है.

फ्रेंडशिप डे की शुरुआत को लेकर वैसे तो तमाम कहानियां प्रचलित हैं. उन्‍हीं में से एक कहानी के अनुसार अमेरिका में साल 1935 में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति की हत्‍या कर दी गई थी. उस व्‍यक्ति की मौत का पता उसके अजीज दोस्‍त को चला तो वो इसे बर्दाश्‍त नहीं कर पाया और उसने सुसाइड कर लिया. दोस्‍ती में साथ जीने और मरने की मिसाल सामने आने के बाद अमेरिका ने अगस्त के पहले रविवार को मित्रता दिवस मनाने का निर्णय लिया.

अमेरिका में फ्रेंडशिप डे की शुरुआत होने के बाद इसका चलन धीरे धीरे अन्य देशों तक भी पहुंच गया और वहां अगस्‍त के पहले रविवार को ये दिन सेलिब्रेट किया जाने लगा. हालांकि साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने फ्रेंडशिप डे को आधिकारिक रूप से मनाने के लिए 30 जुलाई की तारीख तय कर दी. इसके बाद तमाम देशों ने UN के अनुसार 30 जुलाई को फ्रेंडशिप डे मनाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ देश आज भी इसे पहले की तरह अगस्‍त के पहले रविवार को ही मनाते हैं. इन देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, मलेशिया का नाम भी शामिल है. यही कारण है कि भारत में ये दिन अगस्‍त के पहले संडे को सेलिब्रेट किया जाता है.

कहा जाता है कि सच्‍चा दोस्‍त अगर आपको मिल जाए, तो समझ लीजिए कि आपने सही मायने में कुछ कमाया है. ऐसी ही दोस्‍ती के मायने समझाने, इसके भावों को जिंदा रखने और दोस्ती के पलों को यादगार बनाने के लिए हर साल इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है. दोस्‍त के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए लोग फ्रेंडशिप डे के दिन एक दूसरे को मैसेज भेजते हैं. गिफ्ट्स देते हैं और फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्‍ती को हमेशा मजबूत बनाए रखने का संकल्‍प लेते हैं.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम