रायपुर

Pizza Hutt ,KFC और Momos Adda पर खाद्य विभाग ने मारा छापा,एक ही फ्रीजर में मिले वेज और नॉनवेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन ने कल खाद्य गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज शनिवार सुबह मैगनेटो मॉल में केएफसी (KFC), सिटी सेंटर मॉल में पिज्जा हट (Pizza hut) और मोमोज अड्डा पर छापा मारा है. इस जांच कार्रवाई में कंपनियों के खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैगनेटो के मल्टीनेशनल फूड कंपनी KFC में खाद्य पदार्थों को तलने (Fry करने) में उपयोग किए जाने वाले frying oil का टीपीएम (TMP) जांच किए जाने पर 30% से अधिक पाया, जबकि Fssai के अनुसार TMP 25% से अधिक नहीं होना चाहिए. इसलिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लगभग 100 लीटर frying oil को जप्त किया है. इसके अलावा वेज और नॉन वेज खाद्य पदार्थ के विक्रय हेतु काउंटर में सही आईडेंटिफिकेशन (Identification) नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया है.

वेज-नॉनवेज मिले एक ही फ्रीजर में
सिटी सेंटर मॉल स्थित पिज्जा हट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच कार्रवाई के दौरान पाया कि वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा जाता है. वहीं APPROVED एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना भी नहीं पाया गया. इसके अलावा जांच में संस्था के कार्यरत कर्मियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया. इन बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों ने पिज्जा हट को 14 दिन इंप्रूवमेंट में का इंप्रूवमेंट का नोटिस जारी किया है.

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
आईएसबीएम वि.वि कुलपति के करकमलों द्वारा "जग जोत जलाओ” भक्ति जस गीत का भव्य विमोचन" फार्मेसी के शिक्षा, उद्योग, अनुसंधान, नियामक संस्थाए और व्यावहारिक क्षेत्र सभी एक छत के नीचे काम करे...  खल्लारी रोप-वे दुर्घटना रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर FIR दर्ज खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना 01 की महिला की मौत सहित 17 घायल छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल: डॉ. महेश कुमार श्याम को पीएचडी की उपाधि, जैविक खेती के जरिए बदल रहे किसानो... बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, क्षेत्र की माताओं के लिए बड़ी सौगात अवैध धर्मांतरण पर कसेगा शिकंजा : ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ ऐतिहासिक पहल — जितेन्द्र ... एलपीजी एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सतत निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित, नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में एल पी जी गैस की सतत उपलब्धता जारी आईएसबीएम विश्वविद्यालय में “उद्यमिता एवं स्टार्टअप जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यशाला” का सफल आयोजन