महासमुंद

वनमंडल एवं उप वनमंडल महासमुंद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

महासमुंद//वनमंडल महासमुंद,उप वनमंडल महासमुंद, वन परिक्षेत्र महासमुंद अंतर्गत संचित मिश्रित वृक्षारोपण कक्ष क्रमांक 73 ग्राम बोरियाझर में आज 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में उपवनमंडल अधिकारी महासमुंद, वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद एवम महासमुंद परिक्षेत्र के समस्त परिक्षेत्र सहायक एवं बीट फॉरेस्ट ऑफीसर तथा साथ ही ग्राम पंचायत बोरियाझर, मोगरा के ग्रामीण बंधु एवं वन प्रबंधन समिति लभराखुर्द के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपवनमंडल अधिकारी अब्दुल वाहिद खान द्वारा संक्षेप में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त ग्रामीणों को पर्यावरण हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, साथ ही साथ विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान लाइफ मिशन योजना के संबंध में बताते हुए ग्रामीण एवं वन प्रबंधन समिति सदस्यों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण करने, रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने, सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल करने, जल संरक्षण करने एवं वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपवनमंडल अधिकारी ,परीक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य समस्त वन अधिकारी कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही वन प्रबंधन समिति सदस्यों एवं ग्रामीण भाई बहनों के द्वारा भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम