रायगढ़

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…..

रायगढ़। दिनांक 27/04/2024 को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला द्वारा उसकी नाबालिग लडकी के साथ *सज्जाद अली (39 वर्ष)* द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को सज्जाद अली की पत्नी घर आकर उसके मोबाइल पर लड़की का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर झगड़ा करने लगी । तब महिला अपनी बेटी से पूछी तो उसने बताया कि 18 अप्रैल के सुबह घर के पीछे खाना बनाने के लिए लकड़ी काट रही थी । तभी वहां बकरी चराने के बहाने से सज्जाद अली आया और डरा धमका कर खाली कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल पर अंतरंग फोटो ले लिया था और घटना किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। बालिका डर और लोक लाज से घटना किसी को नहीं बताई थी । बालिका के घरवालों द्वारा घर परिवार में सलाह मशवरा कर कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सज्जाद अली s/o दिलावर हुसैन पर अपराध क्रमांक 246/2014 धारा 376, 323,506 आईपीसी, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles

Latest
17 मई से थमेंगे मांगलिक कार्य अगला शुभ मुहूर्त 15 जून से उसके बाद 1माह कोई भी शुभ मुहुर्त नहीं हैं मादा नील गाय अवैध शिकार प्रकरण में तीन आरोपियों ने किया समर्पण अंकोरी टांडा–बिरसिंगपाली मार्ग जर्जर, टूटी पुलिया को लेकर प्रकाश सिन्हा ने सौंपा ज्ञापन महासमुंद जिले में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य प्रगति पर(जनगणना 2027) माँ की गोद और किस्मत की चोट जबलपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर लिखित विचारक कुलदीप दुबे की यह पंक्ति... अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कु. अश्विका साव को “चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान.2026” से सम्मानित आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डी.फार्मेसी विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह आयोजित नानकसागर प्रीमियर लीग Npl कप 🏆 2026 सीजन-3 दिनांक 19/04/26 से 24 /04/26 तक जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा ने किया कायतपाली में नवीन सोसायटी का उद्घाटन कुदारीबाहरा में भव्य'सोलह प्रहरी हरि नाम यज्ञ' का आयोजन ,10 अप्रैल से गूंजेगा हरिनाम