Uncategorized

मनोज अनंत पटवारी ने दिया क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

विज्ञापन

🛑सारंगढ़ / मनोज अनंत पटवारी ने प्रदेश वासियों को देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। संविधान ने सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के साथ सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय और समता के लिए मजबूत नींव तैयार की। संविधान की यही मूल भावना है। इससे हमारा देश विविधताओं के बावजूद एकता और अखण्डता के साथ उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Narayan dubey

संपादक शिखर न्यूज छत्तीसगढ़

Related Articles